Showing posts with label Palmistry in hindi. Show all posts
Showing posts with label Palmistry in hindi. Show all posts

Tuesday, 21 August 2018

Triangle on Saturn Mount

Sani parvat par tribhuj
Triangle on Saturn Mount

Tribhuj

परस्पर तीन रेखाओं से मिलकर त्रिभुज की आकृति का निर्माण होता है यह अलग-अलग माउंट पर अपना अलग-अलग प्रभाव प्रदान करती है |
हस्तरेखा विज्ञान के द्वारा हथेली पर पाए जाने वाले चिन्ह तथा रेखाओं के द्वारा जीवन में होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में तथा लाभ और हानि के बारे में धन प्राप्ति के बारे में कब और किस उम्र में होगा यह जान सकते हैं।
 बहुत से जातकों के हाथ में त्रिभुज का चिन्ह पाया जाता है यह त्रिभुज का चिन्ह जितना बड़ा होगा व्यक्ति इतने विशाल ह्रदय का होता है 


शनि पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह
जिन जातकों के हाथ में शनि पर्वत पर त्रिभुज का निर्माण होता हो ऐसे जातक कुशल ज्योतिषी होते हैं तथा तंत्र मंत्र में इनकी रूचि होती है तथा रुचि होने के कारण ही यह तंत्र-मंत्र के ज्ञाता बनते हैं।

यदि यह त्रिभुज का चिन्ह दोस पूर्ण हो तो ऐसे व्यक्ति बड़े लेवल के ठग बनते हैं।
और यदि यह त्रिभुज का चिन्ह दोषरहित हो तो ऐसे जातक अपने जीवन में बहुत से सफलताएं हासिल करते हैं तथा गुप्त विद्याओं के ज्ञाता होते हैं

Monday, 23 April 2018

Triangle sign on Mount of Venus sukra parvat par tribhuj

शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह
triangle sign on mount of venus

triangle sign on mount of venus


जिन जातकों के शुक्र पर्वत (venus mount)पर त्रिभुज का चिह्न होता है वह जातक सरल स्वभाव के होते हैं।

 यह जातक प्रेम (love and affairs) आदि मामलों में सोच समझकर गंभीरता से निर्णय लेते हैं। इन जातकों का प्रेम संबंध संयमित होते हैंं ।

जिन जातको के शुक्र पर्वत पर त्रिभुज tringal का चिन्ह होता है वह संगीत ,कला ,नृत्य आदि में रुचि रखने वाले होते हैं।
 यदि त्रिभुज का चिन्ह दूषित हो तो इन यह कामवासना में ही लगे रहते हैं।

Saturday, 21 April 2018

Triangle sing on the Mount of Mars mangal parvat palmistry

मंगल पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह
Tringal sing on the mount of mars
मंगल पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह


मंगल पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह
Tringal sing on the mount of mars
 हस्त रेखा (palmistry)  
हस्त palm में जिन जातको  के मंगल पर्वत ( mars mount ) पर त्रिभुज ( tringal) का चिन्ह होता है । यह जातक स्वभाव से निडर और वीर होते हैं यह Quality इनके अंदर होने के कारण ही यह वीरता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त करते हैं ।


 यह धैर्यवान होते हैं सहनशील स्वभाव के होते हैं तथा बुद्धिमान होते हैं। यह अपने जीवन में सभी निर्णय दृढ़ निश्चय हो कर लेते हैं अर्थात दृढ़निश्चयी होते हैं ।यह जातक हमेशा अपने जीवन में उन्नति प्राप्त करने वाले होते हैं यह आशावादी होते हैं कभी भी अपने जीवन में  निराश नहीं होते हैं।

Friday, 20 April 2018

Do you have these special sing on the Mount of Mercury ? budh parvat

Tringal sing  on the Mount of Mercury
बुध पर्वत पर त्रिभुज चिन्ह
बुध पर्वत पर त्रिभुज चिन्ह


हस्तमै अनेकों चिन्ह पाए जाते हैं जिनमें से एक चिन्ह त्रिभुज का चिन्ह भी होता है यह चिन्ह अलग अलग रेखाओं तथा अलग-अलग पर्वतों पर अपना शुभ तथा अशुभ फल प्रदान करता है।


बुध पर्वत  Mercury Mount के द्वारा मुख्यतः वाणी व्यापार (Bissnes)तथा विज्ञान (science) देखा जाता है।


Tringele on the mercury palmistry
जिन लोगों के बुध पर्वत पर त्रिभुज tringal का चिन्ह (singh) होता है । यह व्यक्ति अपने जीवन में राजनीतिक क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करते हैं अर्थात ऐसे व्यक्ति कुशल राजनीतिज्ञ होते हैं ।


जिन लोगों के बुध पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह सुंदर एवं स्पष्ट हो वह व्यक्ति कुशल व्यापारी होता है तथा सफल वैज्ञानिक (Scientist )    भी बनता है ।
जिन व्यक्तियों के त्रिभुज का चिन्ह सुंदर एवं स्पष्ट होता है इनका व्यापार देश तथा विदेश में फैला होता है ।
यह व्यक्ति दूसरों की कमजोरी बहुत ही आसानी से समझ जाते हैं।



सुंदर तथा स्पष्ट त्रिभुज का चिन्ह शनि पर्वत पर होने से यह व्यक्ति अपने जीवन में यश प्राप्त करते हैं यशस्वी होते हैं ।विद्वान तथा साहसी होते हैं संतोषी व्यक्ति के होते हैं दृढ़ निश्चय एवं आत्मविश्वासी और श्रेष्ठ बुद्धि के होते हैं। इनमें लोगों को शीघ्र प्रभावित करने की आकर्षण शक्ति होती है ।तथा इन लोगों को शत्रुओं से हमेशा खतरा बना रहता है।


हस्तमे स्थित है सभी शुभ तथा अशुभ चिन्हों को देख कर रेखाओं को देखकर हाथ के रंग तथा हाथ की बनावट नाखून यह सभी देखने के पश्चात ही भविष्यफल कहना चाहिए

Tuesday, 27 March 2018

Triangle sine on Jupiter mount palmistry in hindi

Triangle sine on Jupiter Mount palmistry 
हस्त में गुरुपर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह



Triangle sine on jupiter mount

हस्त में ट्रायंगल (त्रिभुज) sine
 परस्पर तीन रेखाओं से मिलकर हस्त (palm)में Triangle की आकृति का निर्माण होता है यह अलग-अलग माउंट (पर्वत) अपना अलग-अलग  प्रभाव result प्रदान करता है।

Friends रेखाओं पर ट्रायंगल त्रिभुज के चिन्ह के बारे में मैं अपने यूट्यूब चैनल Astro Garden में वीडियो डाल चुका हूं उसका link यह हैhttps://www.youtube.com/watch?v=m_SgFgnxh34&t=10s

हस्त रेखा विज्ञान( Palmistry science )के द्वारा हथेली पर पाए जाने वाले चिन्हों व रेखाओं के द्वारा जीवन में धन लाभ कब और किस एज में होगा यह जाना जा सकता है।

तो आइए friends गुरु पर्वत पर अर्थात  Jupiter mount पर त्रिभुज के चिन्ह के बारे में जानते हैं यह क्या फल प्रदान करता है।

गुरु पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह
यदि गुरु पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह हो तो ऐसे व्यक्ति या जातक संगठन तथा प्रबंधन अर्थात management में  expert होते हैं।
गुरु पर्वत पर स्पष्ट त्रिभुज (Triangle) वाले जातक प्रशासनिक सलाहकार अर्थात administer advisor होते हैं।

गुरु पर्वत पर स्पष्ट त्रिभुज वाले जातक नीति कुशल राजनीतिज्ञ तथा व्यवहार कुशल होते हैं।जिन जातकों के गुरु पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह सुंदर एवं स्पष्ट होता है ।ऐसे जातक management अर्थात प्रबंधन की बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं। यह कोई भी कार्य करते हैं तो सूझबूझ अर्थात intelligence के साथ करते हैं।


जिन जातकों के गुरु पर्वत पर ट्रायंगल साइन होता है ।यह जातक स्वभाव से पॉजिटिव ( positive )अर्थात सात्विक होते हैं। यह जातक सभी लोगों के साथ हाथ में हाथ मिलाकर चलने पर यकीन करते हैं तथा साथ ही इनके हाथ में अन्य लक्षण भी शुभ हो तो यह जातक मंत्री (minister )भी बन सकते हैं।

Sunday, 18 March 2018

Sani mudrika  Ring Of Saturn 

शनि मुद्रिका अवसाद अकेलापन और रोग
Ring Of Saturn


Sani mudrika




अंगुलियों के मूल्य में अर्धवृत्ताकार अंकित रेखाएं मुद्रिका रेखाएं कहलाती है उसमें से आज हम बात करेंगे शनि मुद्रिका के बारे में शनि मुद्रिका मध्यमा अंगुली के मूल को वृत्ताकार अर्धचंद्राकार गहरे में बंद करती है यह रेखा अधिकतर उन जातकों के हाथ में पाई जाती है जो अपराधिक प्रवृत्ति के होते हैं हत्यारे अथवा कैदी होते हैं।



इसके अलावा यह रेखा उन जातको के हाथ में भी उपस्थित होती है जो जातक जघन्य  आपराधिक प्रवृत्ति के होते हैं। या वह जातक जो आत्महत्या करने की सोचते हैं इसीलिए यह शनि मुद्रिका अशुभ एवं दुर्भाग्य सूचक है।


1. यह दुर्भाग्य सूचक होता।
2.ऐसे व्यक्ति कुण्ठा ग्रस्त हो सकते हैं।
3.यह जिन मनोरोगियों अर्थात मानसिक रोगियों के हाथ में देखा जाता है।
4.ऐसे व्यक्ति अकेलेपन के कारण आत्महत्या भी कर सकते हैं।


भाग्य रेखा को आगे बढ़ने से रोके
Ring Of Saturn


शनी क्षेत्र भाग्य और कार्य सिद्धि का क्षेत्र है और यदि भाग्य रेखा इस क्षेत्र को पार करते हुए मध्यमा के मूल स्थान तक जाने का प्रयास करती है और यदि शनि मुद्रिका जब भाग्य रेखा को आगे बढ़ने से रोके तो मनुष्य का संपूर्ण जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।



इस दोष के कारण मिलने वाली असफलताएं व्यक्ति को आपराधिक प्रवृतियों की ओर धकेलती है यह व्यक्ति बहुत काम तो बहुत मेहनत के साथ करते हैं ।किंतु फिर भी यह चिन्ह उन्हें दुर्भाग्य प्रदान
करता है।

दुर्भाग्यवश इन जातकों के सभी कार्य असफल होते रहते हैं जीवन में असफलता तथा कलंक के अलावा इन जातकों और कुछ भी प्राप्त नहीं होता है।

चंद्र क्षेत्र से आने वाली भाग्य रेखा
Rings of saturn

दि चंद्र क्षेत्र से आने वाली भाग्य रेखा को शनि वलय रोकता है तथा हाथ पीला एवं पिलपिला व कमजोर हो तो वह व्यक्ति आत्महत्या भी कर सकता है।


यदि मंगलउठा हुआ हो


यदि मंगल क्षेत्र उठा हुआ हो हथेली लाल हो और कठोर हो और मस्तिष्क रेखा हृदय रेखा में घुस गई हो तो ऐसे जातकों को जीवन में घोर असफलताएं मिलती है जिस कारण वह आत्महत्या करने की ओर प्रेरित होते हैं या ऐसे जातक हत्यारे भी बन सकते हैं।

Wednesday, 14 March 2018

Maniband rekha bracelet line se jane aap ki vastvik aayu

मणिबंध रेखा से जाने आपकी वास्तविक उम्र
 bracelet line
मणिबंध रेखा से जाने आपकी वास्तविक उम्र   bracelet line



हमारी कलाई पर स्थित रेखाओं को मणिबंध रेखा कहते हैं अर्थात हमारी हथेली जिस स्थान से प्रारंभ होती है वहां स्थित ऑडी रेखाओं को मणिबंध रेखा कहा जाता है हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार मणिबंध देख कर व्यक्ति की संभावित उम्र का पता किया जा सकता है

मणिबंध रेखाओं की संख्या सभी के हाथों में अलग-अलग होती है किसी के हाथ में एक तो किसी के हाथ में दो या किसी के हाथ में 3 या किसी के हाथ में चार कितनी भी रेखाएं हो सकती है


नोट मुख्यतः मणिबंध रेखाएं तीन ही शुभ मानी गई है

एक मणिबंध रेखा हो तो 
मणिबंध रेखा से जाने आपकी वास्तविक उम्र   bracelet line

यदि मणिबंध पर एक ही रेखा हो तो उम्र कम होती है अर्थात 23 से 28 वर्ष ही होती है यदि रेखाओं पर अन्य लक्षण अशुभ हो तो आयु में कमी हो सकती है

 दो मणिबंध रेखाएं 
मणिबंध रेखा से जाने आपकी वास्तविक उम्र   bracelet line

यदि शुभ लक्षण युक्त दो मणिबंध रेखाएं किसी जातक के हाथ में होती है तो उस जातक की उम्र 45 से 55 वर्ष हिमानी चाहिए और यदि इन पर अशुभ लक्षण हो तो उम्र में भी कमी आने की संभावना होती है

    3 मणिबंध रेखाएं
 

मणिबंध रेखा से जाने आपकी वास्तविक उम्र   bracelet line
यदि किसी जातक के हाथ में तीन मणिबंध रेखाएं हो और रेखाओं पर अन्य भी लक्षण शुभ हो तो ऐसे जातकों की उम्र 68 से 85 वर्ष तक माननी चाहिए और यदि अन्य लक्षण अशुभ हो तो उम्र में कमी आने की संभावनाएं रहती है

 4 मणिबंध रेखाएं
 

मणिबंध रेखा से जाने आपकी वास्तविक उम्र   bracelet line
 यदि मणिबंध पर शुभ लक्षण युक्त 4 रेखाएं हो तो ऐसे जातकों की उम्र 85 वर्ष से 100 वर्ष तक की माननी चाहिए और यदि रेखाओं पर अन्य लक्षण अशुभ हो तो उम्र में कमी आने की संभावना होती है

शुभ और अशुभ लक्षण



शुभ लक्षण
 
1.यव अर्थात जो या द्वीप  युक्त रेखा
2.त्रिभुज युक्त मणिबंध रेखा
3.स्पष्ट एवं सुंदर मणिबंध रेखा
4.सुंदर कलाई अर्थात कलाई की हड्डी नहीं दिखती हो

 अशुभ लक्षण
1.टूटी हुई या कटी हुई मणिबंध रेखा
2.अस्पष्ट मणिबंध रेखा
3.लहरदार मणिबंध रेखा
4.कलाई की हड्डी दिखती हो

Tuesday, 13 March 2018

M letar in hand

                                 " M "letar in hand
M hast rekha me

:-सभी भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं तथा उन चिंताओं के निवारण के लिए ज्योतिष शास्त्र सबसे सरल उपाय है ज्योतिष की अनेकों शाखाएं हैं उनमें से एक शाखा हस्तरेखा है |

:-हस्तरेखा शास्त्र के द्वारा व्यक्ति आसानी से अपना भविष्य जान सकता है|
हस्त में स्थित जीवन रेखा मस्तिष्क रेखा हृदय रेखा एवं भाग्य रेखा से मिलकर बनने वाले अंग्रेजी के अक्षर" M "के बारे में आज हम बात करेंगे

:-यह "M" अक्सर किसी जातक के हाथ में हो तो क्या फल प्रदान करेगा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के हाथ में "M" लेटर बनता है वह व्यक्ति भगवान के अधिक करीब होते हैं ऐसे जातकों के भाग्य का फैसला स्वयं भगवान करते हैं|

:-इन्हें काफी हद तक अध्यक्ष व्यक्ति माना जाता है यह व्यक्ति निडर स्वभाव के होते हैं तथा दिल के सच्चे और अच्छे होते हैं इनकी भगवान में अधिक आस्था होती है|



:-यह व्यक्ति बुद्धिमान तथा ईमानदार व्यक्तित्व के धनी होते हैं
चारों रेखा हृदय रेखा जीवन रेखा मस्तिष्क रेखा तथा भाग्य रेखा सरल स्पष्ट एवं सुदृढ़ हो तो ऐसे जातक राजाओं के समान ठाट-बाट करने वाले होते हैं तथा यह निसंदेह करोड़पति होते हैं |

:-यह जिस कार्य को करने की सोच ले उस कार्य को हर हाल में पूर्ण करके मानते हैं चाय सभी उस कार्य के खिलाफ ही क्यों नहीं हो 

:-यदि हम लेटर जिस जातक के हाथ में हो वह निजी बिजनेस मैं किसी का पाटन भी बनता है तो बिजनेस में बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होता है
यदि है जातक किसी किसी के दोस्त भी बनते हैं तो दोस्ती को ईमानदारी से निभाते हैं |

:-यदि पति पत्नी दोनों के हाथ में एम लेटर बन रहा हो तो वह कपल भाग्यशाली कपल होता है वह जोड़ी आदर्श जोड़ी कहलाती है इन में अटूट प्रेम होता है यह कभी भी एक दूसरे को धोखा नहीं देते हैं इनमें सामंजस्य अच्छा होता है सामंजस्य अच्छा होने के कारण इनका रिश्ता अटूट होता है|

:-M लेटर वाले लोग किसी और के लिए भी भगवान से प्रार्थना करें तो भगवान प्रार्थना बहुत जल्द पूरा करता है | इनको हर बात का आभास जल्दी हो जाता है ,यह एक छोटे से संकेत मात्र से ही हर बात को समझ जाते हैं |

:-यह जातक अच्छे लीडर भी साबित होते हैं इन जातकों की लेखन में बहुत अच्छी रुचि होती है यदि यह शिक्षण क्षेत्र में भी जाते हैं तो बहुत अच्छे शिक्षक बनते हैं शिक्षण कथा लेखन क्षेत्र मैं भी अच्छा नाम अर्जित करते हैं




* "आप लोगों को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो मेरे पेज को like कीजिए तथा share कीजिए "
और मेरे youtube channel को subscribe कीजिए
                                                                                           http://www.youtube.com/c/AstroGarden


Monday, 12 March 2018

HRIDAY REKHA PAR TRISUL TRIDENTN on heart line



ह्रदय रेखा पर त्रिशूल 
TRIDENT ON HEART LINE

Hriday-rekha-par-trikon-trident

हम अपनी हथेली को यह भी ठीक से देखें तो हथेली में बहुत सी रेखाएं बनी होती है और रेखाओं से मिलकर हमारे हाथ में कुछ आकृतियां भी बनती है तो हमें जो हमें शुभ तथा अशुभ फल प्रदान करती हैं 

कुछ आकृतियां शुभ फल प्रदान करती हैं तथा कुछ आकृतियां अशुभ फल प्रदान करती है
हम हमारे हाथ में भाग्य रेखा जीवन रेखा ह्रदय रेखा विवाह रेखा आदि देखने तक ही सीमित रह जाते हैं
 बहुत कम लोगों को ज्ञात होता है कि अन्य चिन्ह भी अपना शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं
  
तो आज हम बात करेंगे एक ऐसे चिन्ह के बारे में जिसे शिव का अस्त्र कहा जाता है यदि वह चिन्ह किसी जातक के हाथ में होता है उसे क्या फल प्रदान करेगा त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र होता है और ऐसा चिन्ह यदि किसी जातक के हाथ में हृदय रेखा पर देखने को मिलता है तो वह उसे क्या फल प्रदान करेगा 
उसके बारे में जानते हैं हमारे हाथ हृदय रेखा से तीन रेखाएं निकल रही हो जो त्रिशूल के समान दिखाई देती हो




शनि पर्वत पर त्रिशूल का चिन्ह
Hriday-rekha-par-trikon-trident

अगर यह चिन्ह शनि क्षेत्र के पास शुरू होकर खत्म होता है तो ऐसे जातक जन्म से ही संपन्न परिवार में जन्म लेते हैं ऐसे जातकों को अपने जीवन में किसी भी प्रकार की वस्तु की कमी नहीं होती है इनका जीवन सुखमय रहता है

शनि  व गुरु पर्वत
Hriday-rekha-par-trikon-trident

यदि त्रिशूल का चिन्ह शनि  व गुरु पर्वत के मध्य हो तो ऐसे जातक स्वयं के परिश्रम से धन प्राप्त करते हैं तथा साथ ही साथ इनको विरासत में भी बहुत साधन मिलता है किंतु इतना धन होने के बावजूद भी इन जातकों को सुख कम ही प्राप्त होता है यह उस धनका नहीं तो स्वयं के लिए उपयोग कर पाते हैं नहीं परहित के लिए या दान के लिए कर पाते हैं 



गुरु पर्वत पर त्रिशूल का चिन्ह 
Trishul hast rekha

यदि गुरु पर्वत पर त्रिशूल का चिन्ह हो तो जिन जातकों के गुरु पर्वत पर त्रिशूल का चिन्ह होता है
वह जातक पराक्रमी होते हैं धन तथा ऐश्वर्य से संपन्न होते हैं इनके पास प्रॉपर्टी बहुत मात्रा में होती है इनके पास अपने स्वयं के वाहन भी बहुत होते हैं यह अपना जीवन ऐशो-आराम से बिताते हैं कहा जाए तो इनके पास जीवन में सभी प्रकार भौतिक सुख प्रदान करने वाली वस्तुएं होती है

Friday, 9 March 2018

Mangal rekha the line of mars{ mangalmay jivan ka aashirvad} - palmistry

             
    The line of mars - palmistry 
            
     मंगल रेखा मंगलमय जीवन का आशीर्वाद

Mars line


मंगल रेखा को जीवन रेखा की सहायक रेखा भी कहते हैं ।यह मंगल पर्वत से निकलकर आयु रेखा के समानांतर शुक्र क्षेत्र पर पहुंचती है ।

यह आयु रेखा के दोषों का समन करती है और आयु रेखा को बल प्रदान करती है। यह रेखा जीवन जीने की शक्ति का परिचायक है । अर्थात जीवन जीने की लालसा बढ़ाती है । यह जीवन से हार नहीं मानने देती है। संघर्ष करना सिखाती है,


जिनके हाथ में यह रेखा होती है वह साहसी प्रकृति के होते हैं ।शरीर से बलशाली होते हैं, मानसिक शक्ति माइंड पावर इनका बहुत अच्छा होता है।


यह व्यक्ति को हर विपरीत परिस्थिति मैं डट कर खड़ा रहना सिखाती है । यह व्यक्ति को हर परिस्थिति में लड़कर जीतना सिखाती है।


यह व्यक्ति धैर्यशाली होते हैं । परिश्रमी होते हैं, कार्य करने में उत्साह ही होते हैं।


इनमें संपूर्ण जीवन जीने की लालसा होती है । अगर आयु रेखा में कोई दोस्त हो तो उन दोस्तों का शमन करती है । उस दोस्त की कमियों को दूर करती है।


दोष  क्या-क्या हैं ?

रेखा कटी फटी होना रेखा पर द्वीप होना रेखा का स्पष्ट होना रेखा पर कोई अशुभ चिन्ह होना। 


यदि दोनों रेखाएं सुंदर वह स्पष्ट हो तो ऐसे व्यक्ति जीवन पर्यंत जीवन जीने के लिए आत्म बल सुदृढ़ रखते हैं । इनका जीवन जीने के प्रति पॉजिटिव नजरिया होता है ।ऐसे व्यक्तियों से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती है।


आयु रेखा से दूर मंगल रेखा
Mars line


यदि मंगल रेखा जीवन रेखा से दूर शुक्र पर्वत से होकर गुजरती हो तो यह व्यक्ति लापरवाह होते हैं । उग्र स्वभाव के होते हैं तथा इन व्यक्तियों में प्रतिशोध की भावना भरी रहती है। यह व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर ही झगड़ने लगते हैं।


आयु रेखा के पास मंगल रेखा
Mangalmay jivan

यदि मंगल रेखा आयु रेखा के पास से होकर जाती है। तो ऐसे जातक आत्म शक्ति आत्म बल युक्त होते हैं ।इनका आत्म बल प्रबल होने के कारण ही यह हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं । यह व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं । समाज में सम्मानित होते हैं प्रतिष्ठित होते हैं ।


मंगल रेखा से ऊपर की तरफ जाने वाली रेखाएं
Mars line

यदि मंगल रेखा से निकलकर रेखाएं ऊपर की तरफ जाती है ।ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में अपने कार्य क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करते हैं ।


मंगल रेखा से निकली आड़ी रेखाएं

यदि मंगल रेखा से निकल कर कुछ आड़ी रेखाएं मस्तिष्क रेखा को काटती हो तो ऐसे जातकों को सिर पर चोट लगने का भय रहता है तथा मानसिक तनाव भी रहता है ।ऐसे जातकों के प्रेम संबंध भी असफल रहते हैं ।और यदि मंगल रेखा पर बिंदु का चिन्ह हो तो ऐसे जातकों को दुर्घटना का भय बना रहता है ऐसे जातकों का दुर्घटना होने के योग बनते हैं ।

Thursday, 8 March 2018

Manibandh aur Rajyog ( BRACELET LINE ) मणिबंध रेखा और राजयोग

Manibandh aur Rajyog ( BRACELET LINE ) 
                                                
                                   मणिबंध रेखाऔर   राजयोग 


Bracelet line




कलाई पर हथेली की तरफ बनी हुई रेखाओं को मणिबंध रेखा कहते हैं ।इनका हस्तरेखा ज्योतिष में बहुत महत्व है ।इन्हें नजरअंदाज करना अपूर्ण  अर्थात आधा भविष्यफल कहने के बराबर है।



एक मणिबंध रेखा


Manibandh-aur-rajyog-bracelet-lineयदि किसी जातक की कलाई को  स्पष्ट यव अर्थात द्वीप युक्त मणिबंध रेखा हो पूर्ण कलाई को घेरे हुए हो  तो वह व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठा मान-सम्मान तथा अत्यधिक रूप में धन प्राप्त करता है। रेखा सुन्दर स्पष्ट बिना कटी होनि चाहिए।


दो मणिबंध रेखाएं

Manibandh-aur-rajyog-bracelet-line
यदि दो मणिबंध रेखा सुंदर स्पष्ट हो द्वीपीय युक्त हो तथा संपूर्ण कलाई को घेरे हुए हो तो ऐसे जातक विद्वान होते हैं ।अनेकों प्रतिभा इनके अंदर होती है प्रतिभा होने के साथ-साथ यह बहुत अच्छे समाज सुधारक होते हैं। ऐसी सुंदर रेखा होने पर ऐसे जातक सलाहकार बनते हैं। समाज सुधारक बनते हैं ।उच्च राज्य अधिकारी बनते हैं ।एवं प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं।



तीन मणिबंध रेखाएं

Manibandh-aur-rajyog-bracelet-lineयदि सुंदर स्पष्ट द्वीप युक्तियुक्त तीन मणिबंध रेखाएं हो जो संपूर्ण कलाई को घेरे हुए हो तो ऐसे व्यक्ति सभी प्रकार के भौतिक सुख प्राप्त करते हैं ।यदि और भी इनके हाथ में शुभ लक्षण हो तो जातकों के भाग्य में राजयोग होता है । इनका जीवन राजा या राजा अतुल्य होता है , ऐसे व्यक्ति बड़े मंत्री पद पर आसीन होते हैं।



चार मणिबंध रेखा


Manibandh-aur-rajyog-bracelet-line
यदि तीन मणिबंध रेखाएं सुन्दर स्पष्ट द्वीप युक्त हो तथा संपूर्ण कलाई को घेरे हुए हो तो ऐसे व्यक्ति देश और विदेश में दोनों ही स्थान पर राज करते हैं।

Sunday, 4 March 2018

Lotry, share market ,satte baji se achank dhan prapti

  "Lotry, share market ,satte baji se             achank dhan prapti"
    

    Hamare hath me sampuran jivan ka lekha jhokha hota hai. Arthat hath ki Rekhaon yadi sahi se dekha jaye to hamre jivan me hone vali sabhi shubh -ashubh ghatnao ke bare me jan sakte hai .


    (1) Kab hamare jivan me kya labh- hani hogi .
    Kuch rekhaye vyakti ke hath me aajivan rahti hai.
    Thatha kuch rekhaye bhanti bigadti rahti hai .

    (2)Usi mese aaj hum janne ki kosis karenge ki hamri lottry lagegi ya nhi ya achanak dhan prapti hoga kya ?

    To aaiye jante hai asi hi ek rekha ke bare me.
    Money line


    (3)Yadi sani kshetra se nikal kar koi rekha strong progresh line (sakti sali prabhav rekha ) sun mount ke niche se hoti hui use  saprsh karti hui . Bina sun maunt ko kate health line ko saprsh karti ho to ase jatak chamatkarik dhang se , sanyogvas ya apratyashit rup se dhanavan bante hai


    (4) Ase jatak lottery jekpot ,share market, lakki draw thatha satte baji aadi kshetro se dhan prapt karte hai inhe . Lottery, share market, satte baji aadi kshetro me safalta hasil hoti hai


    (5) Yadi khaha jaye to ese jatko ko share market jese kshetro ko hi apna career chunna chahiye .


      Not.= Kintu kisi bhi natije par pahuchne se pahle vyakti ko apne sampurn hath ko dekha kr uske shubh-ashubh sanketo ke bare me jan lena chahiye tabhi aage kadam rakhna chahiye .


      * "आप लोगों को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो मेरे पेज को like कीजिए तथा share कीजिए "
      और मेरे youtube channel को subscribe कीजिए

                                                                                                 http://www.youtube.com/c/AstroGarden 

      Saturday, 3 March 2018

      Brother , sister line भाई-बहन रेखा

              Brother , sister line भाई-बहन रेखा

      Brother sister line


      Bhai behan ke baare mein Hath Mein Do Prakar se jaan sakte hai.


      Moti rekha bhai ki suchak hoti hai thatha patli rekha bhan ki suchak hoti hai

      1.
      Shukra Parvat Par aadi  Rekhaon ke dwara.

      2.  Pratham Mangal Parvat ke paas hridaya Rekha ke neeche.


      (1) Agar bhai behan Rekha Tuti hui ho toh bhai behan Mein viyog Hota Hai.

      (2) spast do  gahari rekhaye pass pass sati hui ho to  bhai behan main bahut adhik Prem Hota Hai Yeh Ek Doosre ke Sahayak Hote Hain.

      (3) yadi 1 Moti Rekha ke paas 1 spasht Patli Rekha Hoto whah  Rekha aapas mein Sati hui ho toh aisa vyakti apni behan se bahut Adhik Prem karta hai usse apni behan se bahut Adhik lagau hota hai apni Behan ka Hamesha Sukh Dukh Mein Saath deta hai aajivan apni behan ke sabhi Sukh Dukh Me bhagidar Hota Hai.

      (4)  Yadi Patli Rekha ko Koi Annaya Rekha Katti ho toh behan ko kast hota hai aur yadi Moti Rekha ko Koi anya rekka Katti ho toh bhai ko kast Hota Hai .

      Friday, 2 March 2018

      विवाह रेखा marriage line in palm

                   विवाह रेखा अर्थात जीवनसाथी से अनुराग
                           marriage line in palm

      Marriage line


      :- स्त्री पुरुष दोनों ही जीवन में विवाह के पश्चात एक नया अध्याय शुरू करते हैं यह एक नया जीवन प्रारंभ करते हैं ।


      :- विवाह रेखा का यह आशय से नहीं होता है ,कि विवाह होगा कि यह केवल स्त्री पुरुष में कैसा संबंध रहेगा यह सूचित करती है ।

      :- विवाह के विषय में अन्य रेखाओं और ग्रहो पर दृष्टि डाली जानी चाहिए ।

      :- (1)यह बुध पर्वत के समीप बुध तथा हृदय रेखा के बीच में स्थित होती है ।

      :- (2) कनिष्टिका के नजदीक हो तो विवाह में देरी,

      :-(3) ह्रदय रेखा के पास हो तो कम उम्र में विवाह होता है ।

      :- पतली  एवं स्पष्ट विवाह रेखा सुखी जीवन का प्रतीक मानी गई है ।

      :- ह्रदय रेखा के समीप हो तो :=
                       यदि ह्रदय रेखा के समीप विवाह रेखा हो तो ऐसे जातकों का 14 से 18 वर्ष की उम्र में विवाह होता है अथवा  वह प्रेम संबंध भी हो सकता है ।
      Marriage line

      :-कनिष्टिका और हृदय रेखा के बीच में :=
                               यदि कनिष्ठिका और ह्रदय रेखा के बीच में विवाह रेखा हो तो ऐसे जातकों का विवाह 21 से 27 वर्ष की उम्र में होता है ।


      :-कनिष्टिका के पास हो तो :=
                                     यदि विवाह रेखा कनिष्टिका के नजदीक हो तो ऐसे जातकों का विवाह 28 से 35 वर्ष की उम्र में होता है अर्थात विलंब से होता है ।
      :-ह्रदय रेखा की और झुकी विवाह रेखा:=
        यदि विवाह रेखा हृदय रेखा की तरफ झुकी हुई हो तो पत्नी तथा पति के मध्य वियोग कलह पैदा हो सकता है या दोनों अलग अलग रहने लग जाते हैं ।


      :-विवाह रेखा हृदय रेखा को काटे तो :=
                        यदि विवाह रेखा हृदय रेखा को काटे तो ऐसे जातकों का जीवनसाथी की मृत्यु या मृत्यु तुल्य कष्ट प्राप्त होने के संकेत होते हैं, इसी के साथ यदि   दो विवाह रेखा हो तो पुनर्विवाह होने के योग होते हैं तथा सुख पूर्वक जीवन व्यतीत होता  है ।


      :-द्वीप युक्त विवाह रेखा :=
      यदि किसी जातक के विवाह रेखा के मध्य द्वीप या यव(जौ) बन रहा हो तो यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण होती है यह दुर्भाग्य का सूचक होती है ,ऐसे जातकों को अपने जीवन में धोखेबाजी से विवाह होने के संकेत होते हैं, तथा अपने वैवाहिक जीवन में आगे भी यह जातक कष्ट सहन करते हैं ,और यदि यह रेखा आगे जाकर स्पष्ट हो तो विवाह सुख पूर्वक व्यतीत होता है, सुख पूर्वक जीवन निर्वाह होता है ।

      Marriage line

      :-सूर्य क्षेत्र पर विवाह रेखा:=
      यदि किसी जातक के विवाह रेखा बढ़कर सूर्य तक पहुंचती हो तो ऐसे जातक बहुत ही सौभाग्यशाली होते हैं वह अपने जीवन में प्रतिष्ठा मान-सम्मान आदि प्राप्त करते हैं इनका विवाह प्रतिष्ठित परिवार में होता है धनी परिवार में होता तथा वहां से इन्हें धन धान्य की प्राप्ति होती है सम्माननीय परिवार में विवाह होने के कारण इन लोगों को बहुत  सम्मान प्राप्त होता है ।


      :-विवाह रेखा पर क्रॉस का चिन्ह :=
      यदि किसी जातक के हाथ में स्थित विवाह रेखा पर क्रॉस (x) का चिन्ह हो तो ऐसे जातक अपने जीवनसाथी की मृत्यु की सूचना प्राप्त करते हैं ।उनके जीवनसाथी की मृत्यु किसी दुर्घटना मैं होती है । यदि हस्त के अंदर अन्य चिन्ह शुभ हो जीवन रेखा सुंदर और स्पष्ट हो तो ऐसे जातकों की जान बच जाती है ।


      :-बहु विवाह रेखा:-
                    यदि किसी जातक के हाथ में एक से अधिक विवाह रेखाएं हो तो ऐसे जातकों के एक से अधिक विवाह अथवा प्रेम संबंध होने के संकेत होते हैं सामान्यतः एक विवाह रेखा को ही शुभ माना गया है ।

      Marriage line

      :-जीवन रेखा शनि पर पहुंचे तो :=
      यदि जीवन रेखा आगे बढ़कर शनि क्षेत्र पर पहुंचती हो तो यह जीवन रेखा अत्यंत अशुभ लक्षण प्रदान करती है, अशुभ फल प्रदान करती है ऐसे जातकों के जीवनसाथी को यातनाएं प्राप्त होती रहती हैं।  ऐसे जातक हत्या भी कर सकते हैं ,ऐसे जातक मानसिक परेशानी से भी जूझते रहते हैं ,तथा सूर्य पर्वत दबा हुआ हो तथा जीवन रेखा पर अशुभ चिन्ह हो तो ऐसे जातकों को मृत्युदंड भी प्राप्त हो सकता है ।
      Marriage line
      Marriage line


      Not= यदि दोनों ही हाथों में दो दो विवाह रेखाएं सुंदर और स्पष्ट हो तो ऐसे जा जातक  का विवाह निश्चय ही होता है ।

      Thursday, 1 March 2018

      हस्त मे तिल part 1

                                                                  हस्त मे तिल


      til
      hast me til

      सभी यह सोचते हैं कि यदि किसी व्यक्ति के हाथ में तिल हो तो वह बहुत अच्छा धनवान होगा उसे आजीवन रुपये-पैसे की किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन यह पूर्ण सच नहीं है हथेली पर स्थित तिल अपना शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं
      सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार
       
      1 :- 
      सूर्य पर्वत पर तिल अर्थात सूर्य संबंधित क्षेत्रों से कष्ट हो सकता है ,सरकारी क्षेत्र अथवा रोजगार कमाने में समस्या आ सकती है|

      2.चंद्र पर्वत पर तिल ऐसे जातकों का मन चंचल और बेचैन होता है जीवन में प्यार की कमी रहती है इन्हें पग पग पर असफलता ही हाथ लगती है इनकी शादी में भी अनेकों समस्याएं उत्पन्न होती है तथा माता का स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहता है

      3.शनि पर्वत पर तिल यह बहुत शुभ माना जाता है शनि संबंधित सभी क्षेत्रों से ऐसे जातकों को परेशानियां आती रहती है तथा अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है
      इनका भाग्य बीन का साथ नहीं देता है जीवन में इनको अनेकों बार सफलताएं प्राप्त होती है इन्हें आजीवन कष्ट सहना पड़ता है तथा जीवन संघर्ष करना पड़ता है

      4.शुक्र पर्वत पर तिल ऐसे जातक बहुत सारे प्रेम-संबंधों से घिरे रहते हैं तथा यह संबंध बनते बिगड़ते रहते हैं इसी कारण इन्हें हानि भी उठानी पड़ती है यह जातक कामुक होते हैं तथा बहुत खर्चीले स्वभाव के होते हैं लेकिन इन्हें जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है

      5.गुरु पर्वत पर तिल इन जातकों के विवाह में परेशानियां आती है किसी भी कार्य में उचित सफलता हासिल नहीं होती है
       
      6.बुध पर्वत पर तिल वाले जातकों को अचानक नुकसान हो सकता है ऐसी स्थिति बनने पर सावधानी से कार्य किया जाए तो सफलता मिलती है

      Not:- बाई हथेली (मध्य में) में तिल हो तो व्यक्ति खूब दौलत कमाता है किंतु खर्चीले स्वभाव के कारण पैसा जोड़ नहीं पाता है दाई हथेली पर तिल हो वाले जातक धन-धान्य से संपन्न होते हैं

      Monday, 26 February 2018

      जीवन रेखा life line

                                 जीवन रेखा { life line }
      life line
      life line



      1:- जीवन रेखा को पितृ रेखा ,गोत्र रेखा , कुल रेखा भी कहा जाता है।

      2:-यह रेखा तर्जनी पता अंगूठे के बीच के क्षेत्र से आरंभ होकर शुक्र क्षेत्र को गिरती हुई मणिबंध तक जाती है।

      3:- जीवन रेखा से आयु जीवन में होने वाली दुर्घटनाओं जीवन शक्ति भाग्योदय आदि का विचार किया जाता है ।

      4:-यदि जीवन रेखा शुक्र क्षेत्र को पर्याप्त विस्तार का अवसर देती हुई आगे बढ़े तो जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहता है ।

      5:-क्योंकि शुक्र क्षेत्र उत्साह उत्तम स्वास्थ्य तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करता है ।



      6:- यदि जीवन रेखा शुक्र क्षेत्र का विस्तार छोटा करती हुई आगे बढ़ जाए तो ऐसे जातकों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है ।

      7:-तथा जातक निराशावादी डरपोक भीरु स्वभाव तथा ठंडे स्वभाव के होते हैं यदि शुक्र क्षेत्र विस्तृत हो तो ऐसे जातक की कार्य क्षमता अच्छी होती है काम शक्ति तथा विपरीत लिंग के प्रति विशेष आकर्षण का स्वभाव आ जाता है ।

      8:- शुक्र पर्वत का विस्तार अधिक होने से जातक अधिक काम ही स्वभाव का हो जाता है वह उचित तथा अनुचित का विचार छोड़कर स्वच्छंद योनाचार करता है तथा अन्य लक्षण अशुभ हो तो वह बीमारियों से भी ग्रसित हो जाता है इन लोगों को कई बार सामाजिक अपमान का भी सामना करना पड़ता है ।

      9:-यदि शुक्र क्षेत्र विस्तृत तो ऐसे जातक जन्मजात भाग्यशाली होते हैं तथा पैतृक संपत्ति के स्वामी तथा माता पिता की समृद्धि का सुख भोगते हैं तथा कुलवान तथा लंबी आयु प्राप्त करते हैं।

      10:-जीवन रेखा का आरंभ सामान्यता बृहस्पति और मंगल पर्वत के मध्य से होता है यह स्थिति शुभ और संतुलित मानसिकता एवं शारीरिक शक्ति की परिचायक है।

      11:- बृहस्पति क्षेत्र से जीवन रेखा का आरंभ हो तो जातक स्वभाव से जन्मजात उच्च आकांक्षाएं की प्रवृत्ति लेकर आता है यह अपनी लगन के पक्के होते हैं यह जिस कार्य में हाथ डालते वह कार्य पूर्ण कर कर ही छोड़ते हैं।

      12:- निम्न मंगल क्षेत्र से यदि जीवन रेखा का प्रारंभ होता है तो यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है ऐसे जातक का जीवन संघर्षशील तथा विषम परिस्थितियों से घिरा हुआ रहता है निर्मल स्वास्थ्य तथा जीवन में परेशानियां आती रहती है ।

      * "आप लोगों को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो मेरे पेज को like कीजिए तथा share कीजिए "
      और मेरे youtube channel को subscribe कीजिए
                                                                                                 http://www.youtube.com/c/AstroGarden