Horoscope Today April 2018 13 अप्रैल आज का राशि फल


    Horoscope Today April 2018
   *13 अप्रैल आज का राशि फल*
Today


 free horoscope today

*मेष horoscope Aries:* कार्यक्षेत्र में शुभता का संचार बढ़ेगा। जॉब की तलाश पूरी हो सकती है। भाग्य का सहयोग और ऊंचा मनोबल श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। दिन श्रेष्ठ।


  *वृषभ horoscope Tauras:* करियर कारोबार से जुड़े मामलों में गति लाएं। पूर्व की बातों को बिसार कर आगे देखें। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। संबंधों से लाभ होगा।

  *मिथुन horoscope Gemini:* सहजता शुभता बनी रहे इसके लिए जरूरी है निरंतरता और अनुशासन। नवीन विषयों को शीघ्र अपनाने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दिन सामान्य से शुभ।


*कर्क horoscope Cancer*: निजी जीवन में शुभता बढ़ेगी। मेहनत व लगन से उल्लेखीय प्रयासों को गति दे पाएंगे। मित्रों में भरोसा बढ़ेगा। साझीदारी सफल होगी। तेजी दिखाएं। दिन शुभ।

*सिंह horoscope Leo*: अच्छा बल्लेबाज वही होता है जो बॉल देखकर खेलता है। जिंदगी को टेस्ट मैच की तरह खेलें। विपक्ष सक्रिय रहने की आशंका है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

  *कन्या horoscope Virgo:* परिस्थितियों में तेज सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। मन की बात कहने के अवसर मिलेंगे। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष बेहतर होंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभकर।


  *तुला horoscope Libra:* ‘हुई है वही जो राम रचि राखा’। अपनी नापसंदगी शीघ्रता से जाहिर करने से बचें। अपनों पर अपेक्षाओं का बोझ न डालें। संसाधन बढ़ेंगे। दिन सामान्य शुभ।

*वृश्चिक horoscope Scorpio:* सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संबंधों को भुनाने और दिखावे में आगे रहेंगे। विपक्ष कमजोर रहेगा। अनोखे प्रयासों को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक। सक्रियता बढ़ाएं।

*धनु horoscope Sagittarius:* सफलता को सबके साथ साझा कर सकते हैं। भव्य आयोजनों में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। मेहमान की आवक बनी रह सकती है। दिन उत्तम फलकारक।


*मकर horoscope Capricorn:* श्रेष्ठ प्रयासों को अमलीजामा पहनाने के अनुकूल समय है। तेज सकारात्मक बदलाव का लाभ उठाएं। निजी जीवन में शुभता बढ़ेगी। दिन धनधान्य बढ़ाने वाला।

*कुंभ horoscope Aquarius:* आर्थिक कार्यों को शीघ्र पूरा करने की सोच रखें। देरी और ढिलाई से काम अटक सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। खर्च बढ़ सकता है। दिन सामान्य से शुभ।

*मीन horoscope Pisces*: सही समय पर सटीक प्रयास का लाभ नजर आएगा। करियर कारोबार में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। आर्थिक मामले संवार पर रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

गणेशजी की सूंड दांई या बाईं ओर?

Kundli Me Government Job Ke Yog Kaise Dekhein?