ग्रह और उनके अशुभ फल
ग्रह और उनके अशुभ फल हम हमेशा हि चाहते है कि हमारे जीवन में जो भी हो वो शुभ ही हो । कीन्तु हम यह भी जानते है कि जीवन में शुभ और अशुभ दोनो होते है, इसिलए लिए तो कहा गया है कि सुख और दुख जीवन के दो पहिये है। तो आज ग्रहों से मिलने वाले अशुभ फल के बारे में जानते है।जिससे हम उनके उपाय करके उनकी अशुभता कुछ कम कर सके। 🌞 सूर्य सरकारी नौकरी या सरकारी कार्यों में परेशानी, सिर दर्द, नेत्र रोग, हृदय रोग, अस्थि रोग, चर्म रोग, पिता से अनबन आदि। 🌙 चंद्र मानसिक परेशानियां, अनिद्रा, दमा, कफ, सर्दी, जुकाम, मूत्र रोग, स्त्रियों को मासिक धर्म, निमोनिया। 🚩 मंगल अधिक क्रोध आना, दुर्घटना, रक्त विकार, कुष्ठ रोग, बवासीर, भाइयों से अनबन आदि। 🏹 बुध गले, नाक और कान के रोग, स्मृति रोग, व्यवसाय में हानि, मामा से अनबन आदि। 🙏 गुरु धन व्यय, आय में कमी, विवाह में देरी, संतान में देरी, उदर विकार, गठिया, कब्ज, गुरु व देवता में अविश्वास आदि। 🏐 शुक्र जीवन साथी के सुख में बाधा, प्रेम में असफलता, भौतिक सुखों में कमी व अरुचि, नपुंसकता, मधुमेह, धातु व मूत्र रोग आदि। 👤 शनि वायु विकार, लकवा, कैंसर, कुष्ठ ...