Horoscope Today April



Horoscope Today April
  18 अप्रैल आज का राशि फल

horoscope Today

*मेष horoscope Aries:* आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाते रहें। नवीन प्रयोगों से दूरी रखें। आकस्मिक लाभ-हानि संभव है। स्तरहीन लोगों से संपर्क सीमित रखें। दिन सामान्य फलकारक।

*वृषभ HoroscopeTauras*: करियर कारोबार में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। गुप्त या रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करना होगी। दिन हितकर।

*मिथुन Horoscope Gemini:* कार्यों में जुटे रहें। अवसरों की अधिकता और सहजता बनी रहेगी। सभी का सहयोग अर्जित करेंगे। सभी के लिए अच्छा बोलने का प्रयास करें। दिन उत्त्तम फलकारक।

*कर्क Horoscope Cancer*: ईश्वर उसी की मदद करता है जो कुछ कर दिखाने का दमखम रखता है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहिए। भाग्य की अनुकूलता बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

*सिंह Horoscope Leo:* जो आपके नियंत्रण में है उसे अच्छे से पूरा करें। इसके अतिरिक्त ईश्वर पर छोड़ दें। अपनों का साथ बना रहेगा। आकस्मिक घटनाक्रम से बचने के लिए अनुशासन और निरंतरता अपनाएं।

*कन्या Horoscope Virgo*: निजी जीवन में खुशियों की आवक बनी रहेगी। याद रखें, मित्रों में भरोसा दिखाएंगे तो मिलेगा भी। स्थाई मामले सक्रिय रहेंगे। साझीदारी हितकर रहेगी लेकिन सतर्कता रखें।

*तुला Horoscope Libra:* विपक्ष तिल का ताड़ बना सकता है। जब तक पूर्ण सफलता प्राप्त न हो ढिलाई न बरतें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। भावनात्मकता की अपेक्षा तर्कशीलता पर जोर दें। दिन सामान्य शुभ।

*वृश्चिक  Horoscope Scorpio*: बुद्धि विवेक को बल मिलेगा लेकिन औरों को भी कम आंकने की चूक न करें। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। प्रिजयन के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। दिन हितकर।

*धनु Horoscope Sagittarius:* घर परिवार त्याग और तपस्या की बुनियाद पर खड़ा होता है। स्वार्थ और अहम से इसे प्रभावित न होने दें। बड़ों की बात ध्यान से सुनें। सुख संसाधन पर्याप्त रहेंगे।

*मकर Horoscope Capricorn):* साहस पराक्रम को बल मिलेगा। असंभव को संभव करके दिखा सकते हैँ लेकिन तार्किक प्रयोगों पर ही जोर दें। आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दें। बंधुत्वभाव बढ़ा हुआ रहेगा।

*कुंभ Horoscope Aquarius:* अपनों के साथ हंसी खुशी दिन बीतेगा। अच्छे मेजबान बने रहेंगे। सुख संपन्नता बढ़त पर रहेगी। संग्रह पर जोर देंगे। वाणी व्यवहार में मधुरता आएगी। दिन उत्तम फलकारक।

*मीन Horoscope Pisces*: सोच विचार से ज्यादा कर दिखाने की प्रयास करें। शुभता का संचार बना रहेगा। पूर्वाग्रहो से मुक्त रहें। प्रभावशीलता बढ़त पर रहेगी। सहज भरोसा करने से बचें।

Comments

Popular posts from this blog

गणेशजी की सूंड दांई या बाईं ओर?

Kundli Me Government Job Ke Yog Kaise Dekhein?